आगरा GIC मैदान सपा के दलित सम्मेलन की तैयारियां शुरू:15 नवंबर को होगा सम्मेलन, अखिलेश यादव आएंगे, टेंट-मंच बनाने का काम तेज
आगरा के GIC मैदान में होने वाले समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान में टेंट लगाने के साथ मंच तैयार किया जा रहा है। सम्मेलन स्थल और आसपास के पूरे इलाके को सपा नेताओं और पार्टी के होर्डिंग-बैनरों से पाट दिया गया है। सड़कों से लेकर मैदान तक सम्मेलन का माहौल नजर आने लगा है। 15 नवंबर को प्रस्तावित इस सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के बड़े आयोजन के रूप में देख रही है। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों से दलित समाज के लोगों के जुटने की तैयारी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन इस सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हैं। उनके मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर दलित समाज के लोगों को सम्मेलन में आने का न्योता दिया गया है। पार्टी का प्रयास है कि इस आयोजन के जरिए दलित समाज के मुद्दों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाया जाए। प्वाइंटर में समझिये… जीआईसी मैदान में आयोजन: टेंट लगाने और मंच तैयार करने का काम शुरू। होर्डिंगों से सजा इलाका: सम्मेलन स्थल के आसपास सपा नेताओं और पार्टी के प्रचार संबंधी होर्डिंग लगाए गए। अखिलेश यादव के आने की संभावना: राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी से सम्मेलन को बड़ा राजनीतिक मंच बनाने की तैयारी। पश्चिमी यूपी पर फोकस: आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दलित समाज के लोगों को बुलाया जा रहा है। 2027 की तैयारी: विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक के बीच संगठन की सक्रियता और राजनीतिक पैठ बढ़ाने की कोशिश। तैयारियों की 2 तस्वीरें… आगरा को दलित राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है। ऐसे में जीआईसी मैदान में होने वाला यह सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा की दलित राजनीति को धार देने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
सपा 15 नवंबर को आगरा में दलित महासम्मेलन के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में है। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित समाज के लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। सपा सांसद का दावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दावा किया है कि यह सम्मेलन बेहद भव्य होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। सुमन के मुताबिक, आगरा की जमीन दलित आंदोलन के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। यहां के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और बदलाव चाहते हैं। रामजीलाल सुमन ने कहा कि उन्होंने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर सम्मेलन के लिए लोगों से संपर्क किया है। दौरे के दौरान जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उससे उन्हें सम्मेलन की बड़ी सफलता का भरोसा है। उन्होंने कहा कि आगरा को सम्मेलन के लिए चुनने के पीछे यहां की ऐतिहासिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि है। कई मुद्दों पर होगा चुनाव सुमन ने कहा, एक बात बहुत साफ़ हो जानी चाहिए कि पहले इन्होंने जज़्बात के आधार पर चुनाव जीते थे...भावना के आधार पर...मज़हब के सवाल पर, मगर इस चुनाव में जातियां टूटेंगी। यह चुनाव मुद्दों पर आधारित होगा। यह चुनाव होगा भूख, प्यास, बेबसी, लाचारी, ग़रीबी, ग़ुरबत, महंगाई और इस सरकार की विफलता के ख़िलाफ़।
जातियां टूटेंगी, जनविद्रोह होगा। और आप कल्पना नहीं कर सकते, समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो वर्ग इनके ख़िलाफ़ न हो। तो यह चुनाव, 2027 का चुनाव ऐतिहासिक होगा और हर क़ीमत पर बीजेपी इस चुनाव को हारेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)