चित्रकूट में श्रीमद्भागवत कथा:कृष्णनंदन महाराज ने दिया भक्ति का संदेश, सुनाई परीक्षित जन्म की कथा

Nov 12, 2026 - 17:56
0
चित्रकूट में श्रीमद्भागवत कथा:कृष्णनंदन महाराज ने दिया भक्ति का संदेश, सुनाई परीक्षित जन्म की कथा
चित्रकूट जिला मुख्यालय के कछार पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास भागवताचार्य कृष्णनंदन महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम स्मरण और सत्संग मुक्ति का सबसे सरल मार्ग है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं और जीवन में सद्गुणों का विकास होता है। कथा के दौरान महाराज ने शुकदेव जी के प्रसंग और राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की ब्रह्मास्त्र से रक्षा की थी। यह भगवान की भक्तवत्सलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धन, पद और प्रतिष्ठा से स्थायी सुख प्राप्त नहीं होता। इसके लिए भक्ति और सत्संग का मार्ग अपनाना चाहिए। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पंडाल का वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेरमण पयासी, क्षेमवती, रामसूरत पयासी, सावित्री देवी, अनूप पयासी, निरंजन मिश्र, सुनील पयासी और लवकुश पयासी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User