अंबेडकरनगर में अवैध मिट्टी खनन पर विभाग ने छापा मारा:ससपना-सिसवा में 2 JCB और ट्रैक्टर को किया सीज, मची अफरा-तफरी
अम्बेडकरनगर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ गुरुवार शाम खनन विभाग ने कार्रवाई की। बेवाना थाना क्षेत्र के ससपना और सिसवा में दिनदहाड़े चल रहे खनन पर खान अधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर छापा मारा। शाम करीब पांच बजे हुई कार्रवाई में खनन कार्य में लगी दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर पकड़कर सीज कर दिए गए। टीम को देखते ही मची अफरातफरी जानकारी के मुताबिक, ससपना और सिसवा में लंबे समय से अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को भी मशीनों से मिट्टी का खनन और ढुलाई किए जाने की सूचना खनन विभाग को मिली। इस पर खान अधिकारी संदेश पटेल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभागीय टीम को देखते ही खनन में जुटे लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, टीम ने मौके से दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। तीनों वाहन सीज, खनन कारोबारियों में खलबली खनन विभाग ने पकड़े गए तीनों वाहनों को सीज कर दिया। दिनदहाड़े चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से क्षेत्र के खनन कारोबारियों में खलबली मच गई है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर निगरानी और आगे की कार्रवाई को लेकर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)