मेरठ में अधिवक्ताओं का आंदोलन:सरधना से निकली न्याय यात्रा, वकीलों ने आगामी चुनावों में विरोध की चेतावनी दी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सरधना में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को सरधना बार एसोसिएशन के बैनर तले न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आगामी चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि 23 सितंबर को हुए स्नातक चुनाव में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया और बहिष्कार की रणनीति अपनाई। उनका कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा, ग्राम पंचायत सहित आगामी चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना केवल वकीलों का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्र के करोड़ों लोगों को सुलभ, सस्ता और समयबद्ध न्याय दिलाने से जुड़ा है। न्याय यात्रा दौराला होते हुए लावड़ पहुंची। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बाजारों में जनसंपर्क कर लोगों को हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)