ग्रेटर नोएडा मेंप्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण की मुहिम तेज:21 जोन में टीमें तैनात, 224 एंटी स्मॉग गन और 107 वाटर टैंकर से छिड़काव

Oct 25, 2026 - 09:31
0
ग्रेटर नोएडा मेंप्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण की मुहिम तेज:21 जोन में टीमें तैनात, 224 एंटी स्मॉग गन और 107 वाटर टैंकर से छिड़काव
ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने अभियान तेज किया है। शहर को 21 जोन में बांटकर निगरानी और रोकथाम के लिए टीमें तैनात हैं, जिनकी जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक स्तर के अधिकारी संभाल रहे हैं। ये टीमें गंदगी व धूल मिलने पर वेंडर को सूचित कर सफाई पक्का करेंगी, पानी का छिड़काव करेंगी और कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखेंगी। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह और उप महाप्रबंधक परियोजना विजय रावल शहर का दौरा कर रहे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रैप नियमों के तहत प्रदूषण पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें परियोजना, स्वास्थ्य और उद्यान विभाग लगे हैं। उप महाप्रबंधक विजय रावल के अनुसार, निर्माण साइटों पर 216 और सार्वजनिक जगहों पर 8 एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। इनमें एसटीपी से साफ पानी इस्तेमाल हो रहा है। सड़कों की सफाई के लिए 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन और टैंकरों से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्राधिकरण प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है, खासकर कूड़ा उठाने में लापरवाही और आग लगाने वालों पर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User