चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह:लालापुर तपोस्थली पर रामायण पाठ और दीपदान संग गूंजे भजन

Oct 26, 2026 - 19:24
0
चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह:लालापुर तपोस्थली पर रामायण पाठ और दीपदान संग गूंजे भजन
चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुए आयोजनों में रामायण के आदर्शों और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। चित्रकूट के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि तपोस्थली में जिला प्रशासन की ओर से वृहद आयोजन किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह, मानिकपुर के एसडीएम सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यहां रामायण पाठ, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां हुईं। राजापुर स्थित गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर भी रामायण पाठ आयोजित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय साहित्य, संस्कृति और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर है। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को रामायण की परंपरा से जोड़ना और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User