यूपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान:92 साल के मुरली मनोहर जोशी स्थायी आमंत्रित सदस्य
यूपी में भाजपा ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति-2026 की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में तीन श्रेणियों में कुल 712 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। खास बात यह है कि 92 वर्षीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग श्रेणियों में जगह दी गई है। इसके जरिए प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को विस्तार दिया गया है। कार्यसमिति में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी स्थायी आमंत्रित सदस्य स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में पीएम मोदी, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय और भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और स्मृति ईरानी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। हेमा मालिनी और रवि किशन विशेष आमंत्रित सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में 134 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें अरुण सिंह, सुरेंद्र नागर, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, डॉ. महेश शर्मा, रवि किशन, जगदंबिका पाल, बेबीरानी मौर्य, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी, अरविंद कुमार शर्मा और असीम अरुण समेत अन्य नेता शामिल हैं। प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य प्रदेश कार्यसमिति में 548 नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। ये प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूची में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)