स्नातक और शिक्षक MLC सीट के लिए कल होगी मतगणना:मतगणना स्थल का CP ने किया निरीक्षण, बोले -त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी काउंटिंग
वाराणसी में विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद, अब सबकी निगाहें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। प्रशासन ने मतगणना को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और मतगणना स्थल पर सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया गया है। जिसे भेदना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार की शाम कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिव हरी मीणा, अपर आयुक्त आलोक वर्मा, डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय, एडीसीपी लिपि नागायच ने भारी पुलिस फोर्स के साथ काउंटिंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया और अंदर से व्यवस्थाएं देखी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी काउंटिंग
निरीक्षण के बाद सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया - बनारस में विधान परिषद चुनाव स्नातक और शिक्षक, दोनों सीट्स के लिए चुनाव हुआ है। जिसकी कल यहां पर काउंटिंग होगी। इसके लिए सुरक्षा के यहां कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। तीन स्तर का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। एक आइसोलेशन कॉर्डन है, फिर इनर कॉर्डन है, और आउटर कॉर्डन है। DFMD से सुरक्षा जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
उन्होंने बताया - जिन लोगों को पासेस जारी करे गए हैं अभिकर्ता के रूप में, काउंटिंग एजेंट के रूप में, वही लोग इसमें प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा जो कैंडिडेट्स हैं वो भी इसमें प्रवेश कर सकते हैं। जगह-जगह हमारी चेकिंग होगी। डीएफएमडी (DFMD) के माध्यम से चेकिंग के उपरांत ही कोई भी अभिकर्ता यहां पर अंदर प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा यहां पर पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) की कई टीम्स लगाई गई हैं। सीसीटीवी से होगी निगरानी
सीपी ने बताया - कई राजपत्रित अधिकारी भी लगातार तैनात रहेंगे। पूरे एरिया को सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। ट्रैफिक के लिए भी इस तरह की व्यवस्था की गई है कि आम पब्लिक को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ये होगी त्रिस्तरीय घेरे की व्यवस्था • आइसोलेशन कॉर्डन (Isolation Cordon): यह सुरक्षा का सबसे आंतरिक और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सीधे मतगणना हॉल या उसके बिल्कुल समीप के क्षेत्र को कवर करता है। यहा केवल बेहद सीमित और अधिकृत लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। • इनर कॉर्डन (Inner Cordon): यह मतगणना परिसर के भीतर का दूसरा सुरक्षा घेरा है। जहां सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखेंगे। • आउटर कॉर्डन (Outer Cordon): यह मतगणना स्थल के बाहर का सबसे पहला सुरक्षा घेरा है, जो बाहरी तत्वों को रोकने और परिसर के आस-पास कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)