सैफई में अब नाच नहीं होता,सपाई AI से नचा रहे:जौनपुर में राजभर बोले- मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी साधा निशाना
जौनपुर के बीआरपी मैदान में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन सोमवार शाम 5:30 बजे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामकथा से लोगों को सीख लेनी चाहिए। भगवान राम ने अत्याचारियों का नाश कर समाज को संदेश दिया कि सभी लोग मिल-जुलकर रहें और आपस में भाईचारा बनाए रखें। किसी के मन में दूसरे के प्रति द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए। भगवान राम ने सभी को साथ लेकर बनाया था पुल ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भगवान राम ने वानर और भालुओं को साथ लेकर रावण के खिलाफ युद्ध किया था। समुद्र पर पुल बनाना असंभव लग रहा था, लेकिन नल और नील जैसे योद्धाओं ने पुल बनाकर दिखा दिया। भगवान राम ने उसी पुल से समुद्र पार किया और अत्याचारी रावण का अंत किया। रामकथा का संदेश है कि एकजुटता और सहयोग से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। खड़गे को बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि उनका बयान हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए खड़गे से पूरे देश के सामने माफी मांगने की मांग की। अखिलेश के वोट चोरी के आरोप पर किया पलटवार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर राजभर ने कहा कि अगर चुनाव में धांधली हुई है, तो सपा के जो सांसद और विधायक जीते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष के नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नौकरी और विकास की बात करने के बजाय छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बना रहे हैं। मोदी सरकार में सेना को खुली छूट मिली राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश में विकास हो रहा है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी है, जिससे वह अपनी मर्जी से कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने पिछली सरकारों के कार्यकाल और मौजूदा समय की आतंकवादी घटनाओं की तुलना करने की बात भी कही।
यूपी में एयरपोर्ट और राम मंदिर का निर्माण राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्या में राम मंदिर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को लगता था कि ये काम संभव नहीं होंगे, लेकिन लगातार प्रयासों से इन्हें पूरा किया गया। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू और गैंगवार की घटनाएं होती थीं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों पर लगाम लगी है। सैफई में होने वाले आयोजनों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब एआई के जरिए सपाई अपने नेताओं को नचा रहे हैं। नेताओं के आने-जाने से नहीं पड़ता फर्क दूसरे दलों के नेताओं के पाला बदलने पर राजभर ने कहा कि नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना-जाना लगा रहता है। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)