लखनऊ के मृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण:धर्म के साथ प्रकृति बचाने का दिया संदेश, स्वामी चिदम्बरानंद ने लगाए पौधे

Oct 27, 2026 - 23:22
0
लखनऊ के मृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण:धर्म के साथ प्रकृति बचाने का दिया संदेश, स्वामी चिदम्बरानंद ने लगाए पौधे
लखनऊ के जानकीपुरम में मृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान धर्म के साथ प्रकृति बचाने का संदेश दिया गया। श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा के विश्राम दिवस से पहले स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती महाराज ने पौधे लगाए। उन्होंने ग्रीन बेल्ट में आंवला, इमली, अमरूद और नीम के पौधे रोपे। स्वामी चिदम्बरानंद ने कहा कि सच्चे संत धर्म का मार्ग दिखाने के साथ प्रकृति बचाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने हर भक्त से कम से कम दो पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पांडेय ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी है। हरिहर सेवा समिति के अध्यक्ष राज किशोर मिश्रा समेत कई सदस्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User