आगरा में अपर जिला जज की कार पर हमला:टक्कर के बाद पिता-गनर से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा; आग लगाने की कोशिश
आगरा के खंदौली में अपर जिला जज अली मुस्तफा की कार पर हमला हुआ। बाइक से टक्कर के बाद विवाद में उनके पिता और गनर से मारपीट की गई। हमलावरों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर आग लगाने की कोशिश भी की।
यह घटना 24 अक्टूबर को आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर खंदौली के मई चौराहे के पास हुई। अलीगढ़ में तैनात अपर जिला जज अली मुस्तफा अपने पिता गुलाम मुस्तफा, मां और गनर के साथ लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे।
यमुना एक्सप्रेसवे से उतरकर वे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर थे, तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार ने गाली-गलौज कर 30-40 लोगों को मौके पर बुला लिया।
आरोपियों ने अपर जिला जज, उनके पिता और गनर से मारपीट की। पिता गुलाम मुस्तफा की नाक और दोनों कलाइयों पर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत पर भूपेंद्र और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)