आजम की पेशी से पहले रामपुर घर के बाहर सन्नाटा:ED की टीम आजम खान को गाजियाबाद ले गई, पेशी पर टिकी निगाहें
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को लेकर रविवार को भी हलचल बनी हुई है। शनिवार शाम जेल से रिहाई के बाद ED की टीम उन्हें अपने साथ गाजियाबाद ले गई थी। रविवार को गाजियाबाद की अदालत में उनकी पेशी होनी है। इस बीच रामपुर में उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह 10:10 बजे तक न तो समर्थकों की भीड़ दिखाई दी और न ही उनसे मिलने आने वालों की आवाजाही नजर आई। मिलने पहुंचे स्वार-टांडा के दो लोग रविवार सुबह स्वार-टांडा क्षेत्र से दो लोग अब्दुल्लाह आजम से मिलने उनके घर पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। दोनों ने बताया कि वे सिर्फ सलाम-दुआ करने और परिवार का हालचाल जानने आए थे। उनका कहना था कि शनिवार को आजम खान जेल से रिहा होने के बाद ED की टीम के साथ गाजियाबाद चले गए थे। इसी वजह से उन्होंने घर पहुंचकर परिवार से मिलने का फैसला किया था। 348 दिन बाद जेल से बाहर आए थे आजम खान दरअसल, शनिवार शाम करीब 348 दिन बाद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ जेल से बाहर आए थे। हालांकि, रिहाई के तुरंत बाद ED की टीम उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई। वहीं, अब्दुल्लाह आजम रामपुर स्थित अपने घर पहुंच गए थे। गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर टिकी निगाहें आजम खान की गाजियाबाद में ED से जुड़े मामले में अदालत में पेशी होनी है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें राहत मिलेगी या फिर दोबारा जेल जाना पड़ेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आजम खान को ED की कस्टडी से राहत दिलाने के लिए करीब 12 अधिवक्ता शनिवार रात ही गाजियाबाद रवाना हो गए हैं। मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं अब्दुल्ला इधर, रामपुर में अब्दुल्लाह आजम फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। उनके घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। उनसे मिलने पहुंच रहे लोगों की भी मुलाकात नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि आजम खान की कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में अब्दुल्लाह आजम भी किसी भी वक्त गाजियाबाद रवाना हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)