आजम को कानूनी कार्रवाई के नाम प्रताड़ित किया जा रहा:सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह बोले-कुर्सियां बदलती हैं, वक्त हिसाब जरूर करता है

Nov 01, 2026 - 16:23
0
आजम को कानूनी कार्रवाई के नाम प्रताड़ित किया जा रहा:सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह बोले-कुर्सियां बदलती हैं, वक्त हिसाब जरूर करता है
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब आजम खान के खिलाफ लगातार हो रही कानूनी कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है। परिस्थितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं उन्होंने कहा कि मुकदमों और कानूनी कार्रवाई के नाम पर जिस तरह आजम खान को लगातार कानूनी उलझनों में घेरा जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता को इस तरह लगातार परेशान किए जाने जैसी परिस्थितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सत्ता का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के बजाय जनता की सेवा के लिए होना चाहिए जय सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन इंसाफ, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अहमियत हमेशा बनी रहती है। सत्ता का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के बजाय जनता की सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सत्ता का अहंकार कभी स्थायी नहीं रहता। हुक्मरानों को यह समझना चाहिए कि कुर्सियां बदलती रहती हैं, लेकिन उनके फैसले इतिहास में दर्ज होते हैं और वक्त उनका हिसाब करता है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंसाफ की आवाज को कुछ समय के लिए दबाया जरूर जा सकता है, लेकिन उसे मिटाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को निष्पक्ष न्याय और संवैधानिक अधिकारों की गारंटी मिलनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User