शिविर में 893 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला:पात्रों को डमी चेक, ट्राईसाइकिल, मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे

Nov 01, 2026 - 16:40
0
शिविर में 893 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला:पात्रों को डमी चेक, ट्राईसाइकिल, मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे
हापुड़ के जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेगा विधिक सहायता शिविर लगाया। इसमें सरकारी योजनाओं के तहत करीब 893 लोगों को लाभ दिया गया। पात्रों को डमी चेक, ट्राईसाइकिल, दोना-पत्तल बनाने की मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे गए। शिविर शाम 5 बजे तक चला। जिला जज ने किया उद्घाटन शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार प्रथम ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और अलग-अलग विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। जिला जज अजय कुमार प्रथम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। शिविर में जिन लोगों को लाभ नहीं मिल सका, वे आने वाले दिनों में संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी रखने और पात्रता के अनुसार आवेदन करने की अपील की। पीएलवी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करते हैं जागरूक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए समय-समय पर प्री-कैंप लगाए जाते हैं। पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) भी ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी प्रथम एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शैली शरण ने किया। अंत में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और लाभार्थियों का आभार जताया। देखें कार्यक्रम की फोटो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User