PET परीक्षा में लगी ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 54 शिक्षक:पीलीभीत में प्रशासन ने रोका 1 दिन का वेतन, BSA ने मांगा स्पष्टीकरण

Nov 01, 2026 - 17:13
0
PET परीक्षा में लगी ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 54 शिक्षक:पीलीभीत में प्रशासन ने रोका 1 दिन का वेतन, BSA ने मांगा स्पष्टीकरण
पीलीभीत में 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को हुई PET परीक्षा की ड्यूटी पर बेसिक शिक्षा विभाग के 54 शिक्षक नहीं पहुंचे। एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने अनुपस्थित शिक्षकों की सूची बीएसए को भेजकर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी जिले के 11 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा 26 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को तय थी। केंद्रों की व्यवस्था संभालने के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग के 100 से अधिक शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई थी। 30 अक्टूबर की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 54 शिक्षकों ने प्रशासन को पहले से कोई सूचना नहीं दी थी। संबंधित केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने इसकी जानकारी डीएम आलोक कुमार को दी। डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने केंद्रों से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची जुटाकर बीएसए को भेजी। उन्होंने शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि ड्यूटी से गैरहाजिर रहना नियमों का उल्लंघन है। उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है। शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User