आजमगढ़ में दीपावली की सुबह छाया घना कोहरा:8:30 बजे तक लाइट जलाकर चले वाहन, रातें होने लगीं सर्द
आजमगढ़ में दीपावली के दिन रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जिले के बाहरी इलाकों में सुबह करीब 8:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, दिन में बादलों के बीच धूप निकली। पिछले दिन से मौसम में आए बदलाव का असर रविवार को भी दिखाई दिया। 7 नवंबर की दोपहर से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। शनिवार सुबह तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम बदल गया। रविवार को भी बादलों के बीच धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, रात में बढ़ी ठंड जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात का मौसम सर्द होने लगा है। लगातार बदलते मौसम के कारण सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। अगले 4-5 दिन में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ सकती है। दीपावली के बाद लोगों को सर्दी का असर ज्यादा महसूस होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)