खोराबार टाउनशिप में 1600 फ्लैट तैयार:400 आवासों का काम अंतिम चरण में; एक साथ मिलेगा कब्जा
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में फ्लैटों का निर्माण अंतिम चरण में है। 1600 फ्लैट बनकर तैयार हैं और 400 का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। पहले 1600 फ्लैटों का कब्जा दीपावली में देने की तैयारी थी लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय न हो पाने के कारण अब एक साथ सभी 2000 फ्लैटों का कब्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के हाथों ही आवंटियों को अपने फ्लैट की चाबी मिलेगी। इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से लगातार इस बात की समीक्षा की जा रही है कि 400 फ्लैटों का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाए। जिससे दिसंबर तक सबको कब्जा मिल सके। किसी को अपने घर के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का कहना है कि बचे हुए फ्लैट भी लगभग तैयार हो चुके हैं। इनमें फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। जानिए किस श्रेणी के कितने आवास हैं खोराबार टाउनशिप में करीब 2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इनमें मिनी एमआइजी के दो ब्लाकों में 420 आवास, एलआइजी के दो ब्लाकों में 480 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सात ब्लाकों में 560 फ्लैट लगभग तैयार हो चुके हैं। इनमें अधिकांश का निर्माण पूरा हो चुका है। एमआइजी श्रेणी के 308 फ्लैट भी आखिरी चरण में हैं। जीडीए की ओर से आवंटियों से संपर्क कर बकाया धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का कहना है कि करीब 400 फ्लैट का बचा हुआ फिनिशिंग कार्य पूरा कराकर सभी आवंटियों को एक साथ कब्जा दिलाने का प्रयास है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)