आजमगढ़ में गंभीर कैटेगरी में पहुंची हवा की क्वालिटी:375 के पार हुई AQI छाया कोहरा, रातें हुई सर्द, 18 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Nov 15, 2026 - 10:22
0
आजमगढ़ में गंभीर कैटेगरी में पहुंची हवा की क्वालिटी:375 के पार हुई AQI छाया कोहरा, रातें हुई सर्द, 18 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
छाया कोहरा, रातें हुई सर्द, 18 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान दीपावली के सातवें दिन रविवार की सुबह आजमगढ़ की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। यही कारण है इसका असर जिले के कई इलाकों में दिखा भी और जिसके कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई है। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा।आजमगढ़ की AQI जहां रविवार को 375 के पार पहुंच गई। यदि पांच दिनों की बात करें तो सोमवार को 372 के पार हो गई थी जो की बहुत खराब होने का संकेत दे रही है। वही दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को 360 के पार रही। जबकि तीसरे दिन यानी बुधवार को 361 के पार रही। जबकि गुरुवार को 302 के पार रही। जबकि शुक्रवार को 321 के पार थी। जबकि शनिवार को 305 के पार रही। निश्चित रूप से इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ेगा और उन मरीजों पर पड़ेगा जो सांस के रोगी हैं। हालांकि जिले का तापमान सोमवार को भी गिर गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा आजमगढ़ में दीपावली की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। लगभग 8:30 बजे तक सुबह कोहरा रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वही दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता पर पड़ा जो की काफी खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि दीपावली में हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रहेगा इसके बाद सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User