प्रेमी से शादी की मांग लेकर टावर पर चढ़ी युवती:जौनपुर में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास, चचेरे भाई-बहन हैं

Nov 15, 2026 - 09:34
0
प्रेमी से शादी की मांग लेकर टावर पर चढ़ी युवती:जौनपुर में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास, चचेरे भाई-बहन हैं
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बारिगांव में रविवार सुबह एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही। ननिहाल में रह रही थी युवती मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव की रहने वाली नेहा गौतम (19), दिनेश गौतम की बेटी है। वह इन दिनों बरसठी थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। प्रेमी से शादी की सहमति मांगने टावर पर चढ़ी बताया गया कि नेहा का कसेरवा गांव के अभिजीत गौतम (22) से प्रेम संबंध है। अभिजीत हिन्चलाल के बेटे हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं। उनके बीच चचेरे भाई-बहन का रिश्ता भी बताया जा रहा है। रविवार सुबह करीब छह बजे नेहा बारिगांव पहुंची और अभिजीत से शादी के लिए सहमति देने की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User