धीरेंद्र शास्त्री की कथा में तैनात होंगे एक हजार पुलिसकर्मी:प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा, रात दस बजे तक रूट डायवर्जन

Nov 15, 2026 - 10:22
0
धीरेंद्र शास्त्री की कथा में तैनात होंगे एक हजार पुलिसकर्मी:प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा, रात दस बजे तक रूट डायवर्जन
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कथा क्षेत्र को नौ सेक्टर और सात जोन में बांटा गया है। 3 ASP और छह CO संभालेंगे सुरक्षा अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। हर जोन की जिम्मेदारी एक पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। पूरे इलाके में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज कमिश्नरेट से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एक SP, तीन ASP और छह CO समेत करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुबह 10 से रात 10 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। रूट डायवर्जन की व्यवस्था रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी तय किए गए स्थान कथा के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा और जीप के संचालन के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। बाबूगंज की तरफ से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा कबड़ियागंज नहर से संचालित होंगे। बिहार और ताजपुर की तरफ से आने वाले वाहनों का संचालन तिलौरी मोड़ के पास से होगा। मनगढ़ की तरफ से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और जीप पावर हाउस के पास से चलेंगे। मवई की तरफ से आने वाले वाहनों का संचालन गांधीनगर तिराहे के पास होगा। करेंटी और बेंती की तरफ से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा संबंधित अंडरपास के पास से संचालित होंगे। वहीं, मछली मंडी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेंती अंडरपास के पास व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कथा के दौरान निर्धारित रूट और यातायात व्यवस्था का पालन करें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User