सीतापुर में मेडिकल सामान से भरी DCM खाई में पलटी:ड्राइवर गंभीर घायल, ग्लूकोज फैक्ट्री जा रही थी डीसीएम

Nov 15, 2026 - 10:22
0
सीतापुर में मेडिकल सामान से भरी DCM खाई में पलटी:ड्राइवर गंभीर घायल, ग्लूकोज फैक्ट्री जा रही थी डीसीएम
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे मेडिकल सामान लेकर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय सड़क पर दूसरा वाहन नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया। ग्लूकोज फैक्ट्री जा रही थी डीसीएम जानकारी के मुताबिक, डीसीएम फिरोजाबाद से मेडिकल सामान लेकर शाह महोली स्थित एक ग्लूकोज फैक्ट्री जा रही थी। वहां सामान उतारना था। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र में शाह महोली के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। खाई में पलटने के बाद सीधी खड़ी हुई प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसके बाद वह दोबारा सीधी खड़ी हो गई। हादसे में चालक प्रदीप को गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल में चालक का इलाज पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नींद आने से नियंत्रण खोने की आशंका ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय सड़क पर कोई दूसरा वाहन नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User