फर्रुखाबाद में किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या:एक्स-रे रिपोर्ट में नहीं मिली बुलेट; पुलिस ने तमंचा बरामद किया
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के 55 वर्षीय अवधेश ने शुक्रवार की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम किया गया। जहां गोली उनके सिर के आर-पार होना बताया गया। एक्स-रे में बुलेट नहीं मिला। अवधेश खेती करते थे। वे शुक्रवार देर शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात में लघुशंका के लिए बाहर निकले एक युवक ने उनका शव पड़ा देखा। शनिवार शाम अवधेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले एक्स-रे किया गया था, लेकिन उसमें बुलेट नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में पता चला कि गोली सिर के दाहिनी ओर से लगी और आर-पार हो गई। परिवार के लोग शव को घर ले गए थे। बाद में पुलिस के पहुंचने पर शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस ने तमंचा बरामद किया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)