बिजली के तार की चपेट में आए युवक की मौत:झांसी में मूंगफली उखाड़ने के लिए तार डालते समय चपेट में आए, छोटा भाई गंभीर

Oct 23, 2026 - 15:20
0
बिजली के तार की चपेट में आए युवक की मौत:झांसी में मूंगफली उखाड़ने के लिए तार डालते समय चपेट में आए, छोटा भाई गंभीर
झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शुक्रवार को एक हादसा हुआ। खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजापुर गांव के दीपक परिहार (26) अपने छोटे भाई आकाश परिहार (22) के साथ खेत पर मूंगफली उखाड़ने के लिए बिजली का तार डाल रहे थे। इसी दौरान हाथ से छूटी डोरी ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। दोनों भाई करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User