शाहजहांपुर में ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक:मां-बहन ने लगाया पत्नी पर हत्या का आरोप, मौत के बाद भी जा रही थी मेला
शाहजहांपुर के काशीराम कॉलोनी में गुरूवार रात 9 बजे एक युवक का शव उसके ससुराल में कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान 26 साल के शानू कश्यप उर्फ चानू के तौर पर हुई है। शानू की बहन कामिनी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने मारपीट कर शानू की हत्या की और फिर शव को फांसी पर लटका दिया। उसने बताया कि शानू के चेहरे पर चोट और पैंट पर चप्पल के निशान थे। शानू गुरुवार दोपहर को अपनी पत्नी को मेला दिखाने के लिए घर आया था। उसने अपनी मां को बताया था कि पत्नी और ससुराल वाले उससे झगड़ा कर रहे हैं। शानू 3 साल पहले सोनी से शादी के बाद पत्नी के दबाव में ससुराल में ही रहता था। रात करीब 9 बजे शानू की पत्नी ने परिजनों को फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहन ने कहा कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। क्योंकि कमरा तो बंद था लेकिन बालकनी खुली थी। बहन ने कहा कि शानू अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था फिर भी वो उसको प्रताड़ित करती थी। वहीं मां पुष्पा ने आरोप लगाया कि कि शानू की पत्नी उसको प्रताड़ित करती थी। उसको खाना तक नहीं देती थी। रात जब उसने फांसी लगा ली तब भी उसकी पत्नी मेला जाने को तैयार थी। आरोप है कि शानू का एक साल पहले तलाक हुआ था। फिर उसने इतना दबाव बनाया कि शानू को ससुराल में रहने को मजबूर कर दिया। शानू गुरूवार की दोपहर दुकान से 200 रुपए लेकर आया था। उसने बताया था कि वह पत्नी को मेला दिखाने जाएगा। फिर जब वह ससुराल गया तो उसकी हत्या कर शव को लटका दिया। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)