आगरा में देवर ने भाभी को लाठी-डंडों से पीटा-VIDEO:सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Oct 23, 2026 - 15:03
0
आगरा में देवर ने भाभी को लाठी-डंडों से पीटा-VIDEO:सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में देवर ने भाभी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के बीच महिला से मारपीट का वीडियो सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मामला थाना एकता क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने भाभी पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक हाथ में लाठी लेकर महिला को पीट रहा है। महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे, किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया। लोगों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। खासकर तब जब प्रदेश में मिशन शक्ति 6.0 अभियान चल रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। ऐसे में दिनदहाड़े महिला की पिटाई का वीडियो सरकार के दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना एकता पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User