सीतापुर में प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना:बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन, आकस्मिक अवकाश लेकर जुटेंगे शिक्षक
सीतापुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (UPPSS) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 नवंबर 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की ओर से धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ की विकास खंड बेहटा इकाई के उप मंत्री एवं मीडिया प्रभारी शिवम शुक्ल ने इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र के शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। धरना-प्रदर्शन सुबह 10 बजे से बीएसए कार्यालय, सीतापुर में शुरू होगा। बेहटा ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार पटेल और मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने शिक्षक साथियों से संगठन के निर्देशानुसार आकस्मिक अवकाश (सीएल) लेकर समय पर धरना स्थल पहुंचने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। उन्होंने सभी शिक्षकों से धरना-प्रदर्शन में उपस्थित होकर आंदोलन में भागीदारी करने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)