अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत:रायबरेली में साइकिल से घर लौट रहा था, पुलिस CCTV से चालक की तलाश कर रही
रायबरेली के ऊंचाहार में शनिवार देर रात लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सबीसपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र अंश वर्मा की मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सबीसपुर निवासी राजू प्रसाद का बेटा अंश अरखा स्थित विश्वनाथ सिंह स्मारक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था। शनिवार रात वह अपने दादा के घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घर जा रहा था। सबीसपुर के पास प्रयागराज की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। स्थानीय लोग और परिजन अंश को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंश की मां आरती और पिता राजू समेत परिवार के लोग शोक में हैं। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि- पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)