दिवाली पर 108 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट:मेडिकल इमरजेंसी में मरीजों को तत्काल मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा
अयोध्या में दिवाली पर मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए प्रदेश की 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने सभी एंबुलेंस को मुस्तैद रहने और जरूरत पड़ने पर मरीजों तक जल्द जीवनरक्षक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव और रीजनल मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, प्रमुख स्थानों और थानों के पास एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इनमें जीवनरक्षक दवाएं, इमरजेंसी सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहेगा। ईएमएलसी हेड डॉ. दाउद हुसामी ने लोगों को पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जलने पर प्रभावित हिस्से पर 15 मिनट तक सादा पानी डालें। कोई पट्टी या कपड़ा न बांधें और तुरंत 108 पर कॉल करें। दोनों एंबुलेंस सेवाएं प्रदेश सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)