अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देवरिया में रुद्रपुर मोड़ के पास हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 03, 2026 - 22:41
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देवरिया में रुद्रपुर मोड़ के पास हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगस्तपार गांव के रहने वाले आशीष (30) पुत्र बुटेली प्रसाद पेंटिंग का काम करते थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रुद्रपुर मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी और दो साल के बच्चे को छोड़ गए स्थानीय लोगों की मदद से आशीष को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष के परिवार में पत्नी सुमन, दो साल का बच्चा और मां हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User