प्रदेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू:लखनऊ में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने युवाओं को तंबाकू से दूर रहने की अपील की

Nov 03, 2026 - 22:41
0
प्रदेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू:लखनऊ में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने युवाओं को तंबाकू से दूर रहने की अपील की
प्रदेश में युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए मंगलवार को ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ शुरू किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने और परिवार व मित्रों को भी जागरूक करने की अपील की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने अभियान के उद्देश्यों और तंबाकू नियंत्रण की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभावों से प्रभावित लोगों के अनुभव साझा किए गए। साथ ही प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। सार्वजनिक स्थलों पर चलेंगी गतिविधियां अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के जरिए युवाओं को तंबाकू सेवन के नुकसान बताए जाएंगे। इसके साथ ही तंबाकू नियंत्रण कानूनों के पालन, तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े नियमों के अनुपालन और तंबाकू छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान को जनभागीदारी के जरिए व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। यूपीवीएचए टीम के सदस्य भी शामिल हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायती राज और नगर विकास विभाग के प्रतिनिधियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं, राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और यूपीवीएचए टीम के सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User