गोरखपुर में बुधवार को 5 उपकेंद्रों की बिजली कटेगी:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण, न्यू फीडर, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी रानीबाग फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी शिव नगर, रामजनकीनगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र नार्मल से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने और बिजली से संबंधित सभी काम समय से पहले निपटा लें। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। काम पूरा होता ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)