रायबरेली में कलश यात्रा के बाद नदी में डूबा युवक:24 घंटे बाद भी नहीं मिला, सिरसा घाट पर SDRF की टीम तलाश में जुटी

Nov 01, 2026 - 14:11
0
रायबरेली में कलश यात्रा के बाद नदी में डूबा युवक:24 घंटे बाद भी नहीं मिला, सिरसा घाट पर SDRF की टीम तलाश में जुटी
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सई नदी में डूबे 22 साल के अंकुल का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। रविवार, 1 नवंबर को SDRF की टीम सिरसा घाट पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। घटना पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव की है। गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पहले शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। गांव के कई महिला-पुरुष इसमें शामिल हुए थे। संतराम का बेटा अंकुल भी यात्रा में शामिल था। यात्रा के बाद अंकुल अन्य लोगों के साथ सई नदी के सिरसा घाट पर जल भरने गया था। इसी दौरान सीढ़ियों पर उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू तिवारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। गुरुबख्शगंज पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। रविवार को SDRF की टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन अंकुल का पता नहीं चला। ग्रामीण बृजेश पासी, राम बहादुर और छोटे लाल समेत अन्य लोगों ने युवक की तलाश तेज करने की बात कही। घटना के बाद से अंकुल के परिवार के लोग परेशान हैं और ग्रामीण घाट पर जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User