अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत:इटावा में NH-19 पर हादसा, साथी गंभीर रूप से घायल
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद सबरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों औरैया से इटावा की ओर आ रहे थे। लक्ष्मी ढाबा के पास हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे मनियामऊ स्थित लक्ष्मी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद सबरान निवासी गुरहाई सराय, जनपद औरैया के रूप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर भागे अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में दुख का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)