शाहजहांपुर में ज्वेलरी देखने पहुंची महिला टॉप्स लेकर फरार:कपड़े पर गिराकर पैर से दबाया टॉप्स, CCTV में कैद चोरी

Nov 17, 2026 - 07:00
0
शाहजहांपुर में ज्वेलरी देखने पहुंची महिला टॉप्स लेकर फरार:कपड़े पर गिराकर पैर से दबाया टॉप्स, CCTV में कैद चोरी
शाहजहांपुर के चौक में एक महिला ने सर्राफा दुकान से टॉप्स चोरी कर लिया। दुकानदार दूसरे ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाने में व्यस्त था। इसी दौरान महिला ने टॉप्स अपने कपड़े पर गिराकर पैर से दबा लिया। इसके बाद पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से चली गई। चोरी की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दूसरे ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाने में व्यस्त था दुकानदार घटना सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र की एक सर्राफा दुकान में हुई। महिला दुकान पर टॉप्स देखने आई थी। दुकानदार ने उसे कई तरह के टॉप्स दिखाए। इसी दौरान दुकानदार दूसरे ग्राहकों से बात करने लगा। महिला हाथ में टॉप्स लेकर देखने लगी। दुकानदार कागज देख रहा था, तभी महिला ने एक टॉप्स अपने कपड़े पर गिराया और पैर से दबा लिया। उस समय दुकानदार को चोरी का पता नहीं चला। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना महिला के जाने के बाद दुकानदार ने ज्वेलरी गिनी तो एक टॉप्स कम मिला। इसके बाद उसने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी। इसमें महिला टॉप्स गिराकर पैर से दबाती नजर आई। बाहर लगे कैमरों की फुटेज में महिला तेजी से चलते हुए ई-रिक्शे में बैठती दिखाई दी। बताया गया कि उसके साथ एक युवक भी था। पुलिस को सौंपी फुटेज दुकानदार ने CCTV फुटेज पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि सर्राफा व्यापारी थाने आए थे और घटना की जानकारी दी है। पुलिस CCTV फुटेज देख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User