युवती लापता, मां ने पीलीभीत के युवक पर लगाया आरोप:शाहजहांपुर में घर से जेवर और 40 हजार रुपए लेकर लापता, FIR
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती लापता हो गई। उसकी मां ने पीलीभीत के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मां का दावा है कि युवती घर से जेवर और 40 हजार रुपए भी ले गई है। पुलिस ने सोमवार रात FIR दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। रात दो बजे युवती को ले जाने का आरोप महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 नवंबर को भाई दूज पर मायके गई थी। आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब दो बजे पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रशांत गांव आया और उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। युवक की बहन कराती थी फोन पर बात महिला के मुताबिक, प्रशांत की एक बहन की शादी उसी गांव में हुई है। वह फोन पर उनकी बेटी की प्रशांत से बात कराती थी। महिला ने बताया कि उसने बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी थी और उसके लिए जेवर बनवाकर रखे थे। मायके से लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। आरोप है कि युवती घर से जेवर और 40 हजार रुपए नकद लेकर गई है। पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोमवार रात FIR दर्ज कर ली। पुलिस युवती और प्रशांत की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)