AIMIM ने प्रयागराज में दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी:रियाजुल हक शहर पश्चिमी प्रभारी, अनीस अहमद शहर दक्षिण के अध्यक्ष बने;

Nov 02, 2026 - 17:45
0
AIMIM ने प्रयागराज में दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी:रियाजुल हक शहर पश्चिमी प्रभारी, अनीस अहमद शहर दक्षिण के अध्यक्ष बने;
AIMIM ने प्रयागराज में संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की महानगर इकाई की समीक्षा बैठक में 2027 के विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और रणनीति पर चर्चा हुई। दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने की। यह बैठक महानगर उपाध्यक्ष रियाजुल हक चौधरी के निवास पर हुई। इसमें महानगर से विधानसभा स्तर तक पार्टी की गतिविधियां मजबूत करने पर विचार किया गया। रियाजुल हक चौधरी को विधानसभा शहर पश्चिमी का प्रभारी बनाया गया। अनीस अहमद महेवा को विधानसभा शहर दक्षिण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अफसर महमूद ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। बैठक में पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने और पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया। अफसर महमूद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए सक्रिय रहने की अपील की। बैठक में महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी जुबैर अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी अदीब अली, महानगर सचिव असलम खान, महफूज आलम, अनीस अहमद, राजा, इमरान और अब्दुल कादिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User