मऊ में पत्रकार मिलन समारोह:डंडा बनारसी ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को हंसाया, लोगों ने सराहा
मऊ में चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में रविवार को पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हास्य, प्रेम, संवेदना और राष्ट्रचेतना से जुड़ी काव्य रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर किया। बनारस के डंडा बनारसी ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। प्रयागराज की वंदना शुक्ला ने प्रेम को गंगा और काशी से जोड़कर प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहना मिली। बिहार के शंकर कैमूरी, वाराणसी के अंबुज और मऊ के पुरुषार्थ सिंह ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और जीवन के संघर्षों को अभिव्यक्ति दी। वहीं पंकज प्रखर ने 'घनघोर तिमिर को भेद यहां नवगीतों का स्वर छंद बनो, हे भारत के युवा सिपाही उठो, विवेकानंद बनो' पंक्तियों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)