एएमयू में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:एएमयू में चुनावी माहौल के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

Nov 02, 2026 - 18:51
0
एएमयू में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:एएमयू में चुनावी माहौल के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोमवार को छात्रों ने देश की चुनावी व्यवस्था और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेता गर्व उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने पैदल मार्च निकालकर निर्वाचन आयोग के प्रति विरोध जताया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। लाइब्रेरी से बाबे सैयद गेट तक निकाला मार्च सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मार्च मौलाना आजाद लाइब्रेरी से शुरू हुआ और बाबे सैयद गेट तक पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' समेत कई नारे लगाए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि देशभर में चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रही आपत्तियों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। छात्रसंघ चुनाव के बीच प्रदर्शन चर्चा में एएमयू में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार और शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ निकले इस मार्च ने ध्यान खींचा। छात्रसंघ चुनाव की गहमागहमी के बीच छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User