झांसी में नए मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला:झांसी जालौन और ललितपुर में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की होगी जिम्मेदारी

Nov 02, 2026 - 18:51
0
झांसी में नए मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला:झांसी जालौन और ललितपुर में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की होगी जिम्मेदारी
झांसी मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने मंडल के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी ले ली। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 31 अक्टूबर को किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। पूर्व मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। नए मंडलायुक्त के सामने झांसी, जालौन और ललितपुर में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User