मऊ में पत्रकारों से संवाद:मंत्री एके शर्मा ने बोले- काम बोलना चाहिए, प्रचार नहीं
मऊ जनपद मुख्यालय स्थित चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में रविवार को पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों से संवाद कर जनपद की समस्याओं और पत्रकारिता से जुड़ी चुनौतियों को सुना। उन्होंने समस्याओं को संज्ञान में लाने पर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि काम बोलना चाहिए, प्रचार नहीं। इसके बाद आयोजित काव्य संध्या में वाराणसी, प्रयागराज और देवरिया से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। युवा कवि पंकज प्रखर ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह के संयोजक प्रवीण राय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)