अकबरपुर दशहरा मेले में उमड़ी भीड़:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा मंचन, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Oct 23, 2026 - 09:01
0
अकबरपुर दशहरा मेले में उमड़ी भीड़:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा मंचन, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कानपुर देहात के अकबरपुर दशहरा मेले में रावण दहन के बाद भी उत्सव का माहौल बना हुआ है। रामलीला कमेटी की ओर से प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। देर रात आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष रामजी मिश्रा, सह-संयोजक अमित कुमार कुशवाहा, दीपू मिश्रा और मीडिया प्रभारी विमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User