अलीगढ़ को दो नए डिप्टी एसपी मिले:अभिषेक कुमार राहुल और राजीव कुमार गुप्ता अलीगढ़ आए
प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अलीगढ़ के तीन सीओ प्रभावित हुए हैं। इनमें एक अधिकारी का तबादला अलीगढ़ से बाहर हुआ है, जबकि दो नए अधिकारियों को अलीगढ़ भेजा गया है। तबादला सूची के अनुसार, कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात अभिषेक कुमार राहुल को अलीगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहे राजीव कुमार गुप्ता भी अलीगढ़ भेजे गए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक महेश कुमार का तबादला कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर किया गया है। महेश कुमार वर्तमान में जिले के छर्रा सर्किल के सीओ हैं। इस फेरबदल से जिले में दो नए सीओ की तैनाती होगी, जबकि एक अधिकारी यहां से कार्यमुक्त होकर कानपुर नगर जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)