प्रयागराज में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:परिजन बोले-निमंत्रण से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचा था, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल
प्रयागराज में फूलपुर थाना क्षेत्र के सलमापुर गांव में सोमवार तड़के 18 वर्षीय अंकित कुमार का शव घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। देखिए 2 तस्वीरें- परिवार के साथ निमंत्रण में गया था परिजनों के मुताबिक, रविवार रात अंकित परिवार के साथ एक निमंत्रण में गया था। परिवार के बाकी लोग घर लौट आए, जबकि अंकित बगल के गांव के कुछ दोस्तों के साथ रुक गया। उन लोगों ने परिजनों से कहा था कि वे उसे रात में घर छोड़ देंगे। सोमवार तड़के करीब 2 बजे अंकित की मां निर्मला देवी की नींद खुली तो उन्होंने घर के बाहर उसका शव देखा। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और अंकित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा। अंकित सलमापुर का रहने वाला था। वह पांच भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसने दसवीं तक पढ़ाई की थी और नासिक की एक कंपनी में काम करता था। वह चार दिन पहले ही घर लौटा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)