प्रयागराज से 6 ACP का ट्रांसफर:एसीपी कोतवाली, कर्नलगंज, साेरांव, थरवई, ट्रैफिक गैरजनपद भेजे गए, कुल 144 डिप्टी एसपी का तबादला

Nov 22, 2026 - 15:10
0
प्रयागराज से 6 ACP का ट्रांसफर:एसीपी कोतवाली, कर्नलगंज, साेरांव, थरवई, ट्रैफिक गैरजनपद भेजे गए, कुल 144 डिप्टी एसपी का तबादला
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर जारी स्थानांतरण सूची में कुल 144 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और पीएसी के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में प्रयागराज कमिश्नरेट और यहां की पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। प्रयागराज से छह अधिकारियों को दूसरे जिलों और इकाइयों में भेजा गया है, जबकि चार अधिकारी दूसरे जिलों से यहां आएंगे। इनके अलावा पीएसी की वाहिनियों में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश स्तर पर हुए इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को जिला पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, पुलिस अकादमी और तकनीकी सेवाओं समेत अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को कमिश्नरेट से जिलों में और जिलों से कमिश्नरेट में भेजा गया है। प्रयागराज में भी एसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है। प्रयागराज से छह अधिकारी दूसरे जिलों में गए तबादला सूची के मुताबिक, प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रवि कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक बनाकर गोंडा भेजा गया है। सुनील कुमार सिंह-द्वितीय को प्रयागराज से अंबेडकरनगर में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसीपी विवेक यादव का तबादला लखनऊ कमिश्नरेट में किया गया है। इसी तरह श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट से पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। एसीपी अजेन्द्र यादव को बुलंदशहर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात अनुष्का का तबादला मुरादाबाद किया गया है। उन्हें वहां पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। चार नए अधिकारी प्रयागराज आएंगे दूसरे जिलों से प्रयागराज आने वाले अधिकारियों में मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक रहे मुनेन्द्र पाल सिंह शामिल हैं। उन्हें प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अंबेडकरनगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह को भी प्रयागराज कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक रहे विक्रांत द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रतापगढ़ में एलआईयू में निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश सिंह को प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। पीएसी की वाहिनी में भी हुआ बदलाव प्रयागराज में पीएसी की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सहायक सेनानायक देव नारायण यादव का स्थानांतरण मिर्जापुर की एपीटीएस चुनार से होते हुए चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में किया गया है। वहीं, मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सहायक सेनानायक विक्रांत द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है। किस अधिकारी को कहां भेजा गया, पूरी सूची प्रयागराज से बाहर गए अधिकारी प्रयागराज आने वाले अधिकारी इस फेरबदल से प्रयागराज कमिश्नरेट में एसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव होगा। वहीं, दूसरे जिलों से आने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User