मेरठ में ठंड के साथ लगातार बढ़ रहा प्रदूषण:सुबह-शाम की स्मॉग से दिन की धूप दिला रहा राहत, रात का तापमान गिरा

Nov 23, 2026 - 08:47
0
मेरठ में ठंड के साथ लगातार बढ़ रहा प्रदूषण:सुबह-शाम की स्मॉग से दिन की धूप दिला रहा राहत, रात का तापमान गिरा
मौसम में बदलाव के साथ मेरठ में प्रदूषण का असर बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता अधिक प्रभावित हो रही है। वहीं, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। रविवार सुबह मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 अंक दर्ज किया गया। जबकि बागपत में एक्यूआई 122 अंक रहा। वहीं सोमवार की सुबह भी स्मॉग के साथ हुई। सुबह वातावरण में प्रदूषण का असर अधिक रहा। इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ सामान्य बना हुआ है। प्रदूषण से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर शाम ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों समय सर्दी का असर बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User