चौकिया धाम में एक लाख दीप जलाने की तैयारी:देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा, काशी के पुजारी करेंगे आरती; मनोज तिवारी गाएंगे भजन
जौनपुर के शीतला चौकिया धाम में 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय देवदीपावली महोत्सव आयोजित होगा। मंदिर परिसर के कुंड को इस बार करीब एक लाख दीपों से सजाने की तैयारी है। पहले दिन होगी रंगोली प्रतियोगिता और विशेष आरती महोत्सव के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। मां शीतला का विशेष शृंगार किया जाएगा। वाराणसी से आए पुजारी गंगा घाटों की तर्ज पर आरती करेंगे। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। चौकिया धाम के प्रमुख महंत और आयोजनकर्ता विनय त्रिपाठी ने बताया कि यहां पिछले पांच साल से दीपोत्सव आयोजित हो रहा है। पिछले वर्षों में कुंड को 51 हजार दीपों से सजाया जाता था। इस बार करीब एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। 24 नवंबर को भजन संध्या में आएंगे मनोज तिवारी 24 नवंबर को 'एक दीपक माता शीतला चौकिया धाम के नाम' अभियान के तहत श्रद्धालुओं से दीप जलाने की अपील की जाएगी। इसी दिन भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी भजन संध्या में शामिल होंगे। रितेश पांडेय समेत कलाकारों को न्योता 23 नवंबर को भोजपुरी गायक रितेश पांडेय समेत अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)