पुलिस चौकी में पिटाई के आरोप में तीन सिपाही सस्पेंड:बलिया में पूछताछ के लिए युवक को लाये थे, लोगों ने किया था हंगामा
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज पुलिस चौकी में सुशील कुमार राम की पिटाई के मामले में एसपी ने तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। सुशील को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। आरोप है कि सिपाहियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। रविवार को सुनील और जवाहर के बेटों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जवाहर ने चौकी में शिकायत दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ददन के 32 वर्षीय बेटे सुशील को चौकी ले आए। आरोप है कि कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, नरसिंह पटेल और प्रशांत जायसवाल ने कमरे में बंद कर सुशील की पिटाई की। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। देर शाम को हुआ था हंगामा रविवार देर शाम पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सपा नेता अंगद मिश्र और बसपा के विनोद राम समेत सैकड़ों लोग लालगंज चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। सुशील की पत्नी ललिता देवी ने भी कार्रवाई के लिए शिकायत दी। सूचना मिलने पर बैरिया के क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, दोकटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, बैरिया थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी और हल्दी थाना प्रभारी पवन चौकी पहुंचे। सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 22 नवंबर को मोहित कुमार राम, जवाहिर राम के बेटे और लालगंज निवासी ने मारपीट की शिकायत दी थी। इसके बाद सुशील को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। सीओ के मुताबिक, चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने शिकायत की जानकारी थाना प्रभारी या चौकी प्रभारी को नहीं दी थी। इस लापरवाही के चलते कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, नरसिंह पटेल और प्रशांत जायसवाल को सस्पेंड किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)