राजभर का अखिलेश पर तंज- सब ठीक है न?:रिहाई के बाद आजम से क्यों नहीं मिले; कांग्रेस बोली- सपा उन्हीं को टिकट दें, जो जीत सकें

Nov 23, 2026 - 10:10
0
राजभर का अखिलेश पर तंज- सब ठीक है न?:रिहाई के बाद आजम से क्यों नहीं मिले; कांग्रेस बोली- सपा उन्हीं को टिकट दें, जो जीत सकें
यूपी में मंत्री ओपी राजभर ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि जेल से रिहाई के बाद भी अखिलेश ने आजम से बात नहीं की। ऐसा नहीं लगता कि उनको कोई खास खुशी है! उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश ने आजम का हाल-चाल क्यों नहीं पूछा, उनसे मुलाकात क्यों नहीं की और मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें लखनऊ क्यों नहीं बुलाया? सब कुछ ठीक तो है न? इधर, दिल्ली में सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर बड़ी बैठक होनी है। इससे पहले राशिद अल्वी ने कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने जो बयान दिया, हम भी वही कह रहे हैं। कांग्रेस के भी वही उम्मीदवार लड़ेंगे जो जीत सकते हैं और अखिलेश से भी हम यही उम्मीद करते हैं। हमारा मकसद भाजपा को यूपी से बाहर का रास्ता दिखाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User