अम्बेडकरनगर में सिंघलपट्टी बाजार में तीन दुकानों के ताले टूटे:जनसेवा केंद्र और किराना दुकान से नकदी-सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Oct 22, 2026 - 11:24
0
अम्बेडकरनगर में सिंघलपट्टी बाजार में तीन दुकानों के ताले टूटे:जनसेवा केंद्र और किराना दुकान से नकदी-सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिंघलपट्टी बाजार में बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया। गुरुवार सुबह दुकानों के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बाजार में ओमप्रकाश की किराना दुकान, बाबूलाल का जनसेवा केंद्र, आरके जनसेवा केंद्र और संतोष मिश्रा की फास्ट फूड की दुकान है। चोरों ने रात में दुकानों को निशाना बनाया। ओमप्रकाश की किराना दुकान से करीब 22 हजार रुपये नकद और कुछ सामान चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं, बाबूलाल के जनसेवा केंद्र से करीब 75 हजार रुपये नकद गायब बताए जा रहे हैं। आरके जनसेवा केंद्र में भी सामान बिखरा मिला। संतोष मिश्रा की फास्ट फूड की दुकान में रखे बर्तनों समेत अन्य सामान को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, वहां से चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा स्पष्ट नहीं हो सका है। सुबह करीब 7 बजे दुकानों के ताले टूटे मिलने के बाद बाजार में चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में चिंता फैल गई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User