GST फ्रॉड के आरोप से परेशान युवक ने दी जान:सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर आरोप; 9 करोड़ के लेनदेन और 2 करोड़ टैक्स का जिक्र

Nov 02, 2026 - 23:47
0
GST फ्रॉड के आरोप से परेशान युवक ने दी जान:सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर आरोप; 9 करोड़ के लेनदेन और 2 करोड़ टैक्स का जिक्र
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने सोमवार देर शाम शेखूपुर हार में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस के अधिकारियों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाइयों को भेजी थी घटनास्थल की लोकेशन जैनपुर निवासी गजेंद्र सिंह, शिवप्रसाद सिंह के बेटे थे। बीएससी करने के बाद वह आईटीआई की तैयारी कर रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे उन्होंने गांव के सामने खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर ओम शरण यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि जान देने से पहले गजेंद्र ने अपने बड़े भाई दीपेंद्र और छोटे भाई अनुज को घटनास्थल की लोकेशन भेजी थी। परिजन कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच गए और उन्हें बचाने की कोशिश में शव को फंदे से नीचे उतारा। सुसाइड नोट में 9 करोड़ के लेनदेन का जिक्र सुसाइड नोट के मुताबिक, गजेंद्र कथित GST फ्रॉड में फंसने से परेशान थे। नोट में लिखा है कि अलीगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्म का पंजीकरण कराया और उसके जरिए करीब 9 करोड़ रुपए का लेनदेन किया। इस पर लगभग 2 करोड़ रुपए का टैक्स बनता था। गजेंद्र के मुताबिक, उन्हें इस फर्म और लेनदेन की जानकारी नहीं थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि 22 अक्टूबर को अलीगढ़ पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। नोट में आरोप लगाया गया है कि दस्तावेज देने के बावजूद पुलिस उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User